गनाेड़ा: पालोदा में कचेलिया तेली समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
कचेलिया तेली समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पालोदा बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। समारोह में समाज के प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या मे समाजजन और मातृशक्ति मौजूद रही।