सिवनी: जिला अस्पताल के पास तेज रफ्तार बाइक का कहर, राहगीर को टक्कर के बाद थाने पहुंचा मामला
Seoni, Seoni | Jun 26, 2026 सिवनी नगर के जिला अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। शुक्रवार को कोतवाली टीआई सतीश तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर जांच शुरू कर दी है।