औरैया: दामाद की शोकसभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बहू की हुई मौत
नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत बहू की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीतमल थाना क्षेत्र में इमलिया ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। रात के सन्नाटे में हाईवे पर चीख