बोलबा: बोलबा में जेपी बोरवेल गाड़ी में लगी भीषण आग
Bolba, Simdega | May 20, 2026 बोलबा थाना क्षेत्र के समसेरा मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे जेपी बोरवेल की गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।