मैहर: सड़क हादसे में मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-30 पर लगाया जाम
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवाही में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क हादसा तेज रफ्तार वाहन की वजह से घटित हुआ जिस वजह से नाराज ग्रामीणो ने जाम लगा जताया विरोध।