शाहजहांपुर: ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कांट अंतर्गत ग्राम मरेना स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर के दिन अब बहुरने वाले हैं। पर्यटन विकास कार्य योजना के तहत इस प्राचीन एवं आस्था के केंद्र के भव्य सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने किया।