शेरघाटी: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, तेतरिया गांव में पसरा मातम
Sherghati, Gaya | Apr 26, 2026 आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत की खबर गांव पहुंची। यह हादसा शनिवार को हजारीबाग के दनुआ जंगल के पास हुआ बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेतरिया गांव निवासी शिव भुइया उर्फ अशोक भुइया अपनी पत्नी, दो बेटियों, ससुर तथा एक साल के बेटे के साथ धनबाद से अपने गांव लौट र