चरखी दादरी: दिल्ली में कार विस्फोट के बाद चरखी दादरी पुलिस अलर्ट, दूसरे दिन भी चलाया तलाशी अभियान
चरखी दादरी पुलिस प्रवक्ता ने आज बुधवार को सायं 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद चरखी दादरी पुलिस अलर्ट है और चरखी दादरी पुलिस ने आज बुधवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया। जिला पुलिस ने जनता से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है। घटना की परिस्थितियों और संभावित सिस्टम की त्वरित पहचान के लिए जिला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।