पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी गांव में शादी के नाम पर ठगी और लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बिचौलियों ने डेढ़ लाख रुपये लेकर आजमगढ़ की युवती को युवक से मिलवाया, जो दो दिन घर में रहने के बाद तीसरे दिन 1.65 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक की तहरीर पर युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।