राजगढ़: पीएम मोदी के लोकार्पण से पहले बालोतरा रिफाइनरी में भीषण आग का वीडियो वायरल, सादुलपुर तक असमंजस की स्थिति, मचा हड़कंप
Rajgarh, Churu | Apr 20, 2026 बालोतरा रिफाइनरी में भीषण आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगजनी का वीडियो के सामने आने के बाद सादुलपुर समेत आसपास के इलाकों में लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि वायरल वीडियो वाकई बालोतरा रिफाइनरी का है या नहीं। हांलाकि हम बालोतरा रिफाइनरी में आगजनी की किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करते है।