बड़गांव: राजस्थान दिवस के साप्ताहिक महोत्सव में सुखाड़िया रंगमंच पर जिला स्तरीय निवेश उत्सव 'राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट' आयोजित
सुखाड़िया रंगमंच पर 'राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट' निवेश उत्सव आयोजित।राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत सुखाड़िया रंगमंच पर सोमवार को जिला स्तरीय 'राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट' निवेश उत्सव आयोजित हुआ। जयपुर में हुए राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का लोकार्पण किया।