लोहरदगा: साईं नर्सिंग होम में एबीवीपी का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर किया उपचार।
समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा शनिवार सुबह 11 बजे लोहरदगा साईं नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।