गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र के भाड़ी गांव में गायों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां कई गायों के मुंह में लकड़ी बांध दी गई, जिससे उन्हें चारा खाने और पानी पीने में भारी परेशानी हो रही थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटे बछड़ों वाली गायों के मुंह में लकड़ी बंधी दिखी