कैराना: कांधला के रामपुर खेड़ी गांव में बंदरों के हमले में महिला की हुई मौत, ग्रामीणों में सिस्टम के खिलाफ आक्रोश
Kairana, Shamli | May 24, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में पिंकेश उर्फ पिंकी नामक महिला पर बंदरों के झुंड ने उस समय हमला कर दिया, जब वह घर के पास गोबर के उपले बना रही थी। बंदरों के हमले में पिंकेश उर्फ पिंकी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है।