तालबेहट: बार क्षेत्र के बम्होरीसहना गांव में तेज हवाओं और आंधी तूफान से दिव्यांग का घर और गृहस्थी का सामान हुआ क्षतिग्रस्त
बार थाना क्षेत्र के बम्होरी सहना गांव में तेज हवाएं और आंधी तूफान की वजह से एक दिव्यांग का घर उजड़ गया वहीं मकान पर चढ़ी टीन सेड़ क्षतिग्रस्त हो गई और गृहस्थी का सामान पूरी तरह से नष्ट हुआ है,जिसको लेकर पीड़ित दिव्यांग जयपाल सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया उसे सरकार से पक्का घर नहीं मिला है,पीड़ित ने आर्थिक सहायता और मुवावजा की मांग की है।