हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के बाहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को 1बजे तेजी से वायरल हो रहा है।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी गई है।