खैरा मोड़ के समीप जीवनचक, खैरा एवं नरीपा मौजा की उपजाऊ कृषि भूमि के संभावित अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया । किसानों ने जिलाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में सामूहिक आवेदन सौंपते हुए दोहरी उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण की सूचना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है ।