देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोग गंभीर रूप से घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजेएक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी लोग राजगढ़ से बासुवाड़ी अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान जसीडीह के पास उनकी गाड़ी की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई जिसमें यह हादसा हुआ। दुर्घटना में महिलाएं बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर इलाज जारी है।