खोड़ारे थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से 4 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। शुक्रवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया यह कार्रवाई SP के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व मे CEIR ऐप की मदद से विभिन्न जनपदों से मोबाइल बरामद हुए। बरामदगी टीम मे SI ज्ञानेंद्र शुक्ला व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।