दिल्ली–जयपुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान; मची अफरा-तफरी दिल्ली–जयपुर हाईवे पर शंकर चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टाटा एस पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन के इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और सुरक्षित बाहर निकल आया।