दरभंगा: IRCTC ने दरभंगा जंक्शन पर दी जानकारी: कराएगा ज्योतिर्लिंगों और साईं बाबा के दर्शन
IRCTC श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक रेल यात्रा लेकर आया है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन एक सितंबर 2026 को रक्सौल से रवाना होगी। 8 रात और 9 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, शिरडी के साईं बाबा मंदिर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा एलोरा गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे दी।