इटावा: सिविल लाइन इलाके के रहने वाले युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
Etawah, Etawah | Feb 29, 2024 सिविल लाइन इलाके के रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने बुधवार की दोपहर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद परिजन मुकेश को ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच में जुटी है.