इटावा: भर्थना चौराहे के पास अचेत अवस्था में मिले युवक को ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती, संबंधित थाने में दी गई सूचना
Etawah, Etawah | Feb 29, 2024 भर्थना चौराहे के पास अचेत अवस्था में मिले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस कर्मियों ने इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां डाॅ. द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है। युवक सूरज नगला उम्मेद का रहने वाला बताया गया है। मामले की पुलिस को जानकारी दी गई।