बहादुरपुर गाँव मे अज्ञात कारणों के चलते रविवार की शाम करीब 5 बजे एक ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।