बालाघाट: कलाकारों ने उठाई मानदेय और पेंशन की मांग, स्थापना दिवस पर गूंजा उपेक्षा का मुद्दा
महाकौशल कलाकार शायर मंडल के स्थापना दिवस पर रविवार को नगर के नूतन कला निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। नाट्य कला, लोक संस्कृति, शायरी, गीत-संगीत और डंढार कला से जुड़े कलाकारों ने शासन से मानदेय, पेंशन तथा शासकीय योजनाओं का लाभ देने की मांग की। मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मोहारे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम म