गिरिडीह: मदर्स डे पर मेयर-डिप्टी मेयर वृद्धाश्रम पहुंचे, बुजुर्गों का हाल जाना और आशीर्वाद लिया
मदर्स डे के अवसर पर मेयर प्रमिला महरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार रविवार को 3 बजे बस स्टैंड रोड के वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों का हालचाल जाना, उनका आशीर्वाद लिया और वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।