पंचकूला: मौली चौकी के नजदीक सड़क पर गिरा पेड़, यातायात हुआ प्रभावित, पुलिस मौके पर पहुंची
मौली पुलिस चौकी के नजदीक अचानक से सड़क के बीच एक पेड़ गिर गया। इस पेड़ को को सड़क के बीच गिरने के बाद जिला परिषद सदस्य माला नागरा , एडवोकेट अश्वनी नागरा के साथ आ रहे युवकों के द्वारा सड़क से हटाकर सड़क से यातायात को संचारू रूप से जारी किया गया। इस मौके मौली पुलिस चौकी इंचार्ज अपनी टीम सहित पहुंचे और जिला परिषद की इस कार्य के लिए प्रशांश की।