बोलबा: बोलबा प्रखंड मुख्यालय में भगवान श्री जगन्नाथ की निकाली गई रथ यात्रा छत्तीसगढ़ के नृत्य मंडली रही शामिल
Bolba, Simdega | Jul 18, 2026 बोलबा प्रखंड मुख्यालय में भगवान श्री जगन्नाथ की शनिवार को दोपहर 3:00 बजे रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ से आई संकीर्तन मंडली की टीम रही ,जो अपने आप लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस दौरान उमाकांत महाराज भी अगुवाई कर रहे थे। जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरि बोल के जय घोष के साथ आगे बढ़े एवं आशीर्वाद लिया।