कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने आज गुरुवार को कोमल देव जिला अस्पताल कांकेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।