टीकमगढ़: सवा किलो भांग से हुआ कुंडेश्वर के भोलेनाथ का श्रृंगार, उतारी गई महाआरती
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के प्रधान पुजारी ने दूध दही शहद शक्कर भांग और घी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शाम करीब 7:30 बजे महाकाल ग्रुप के सदस्य गाजे बाजे के साथ महा आरती में शामिल हुए।