अनूपपुर: खोडरी नंबर-2 में पौधारोपण, खेत तालाब और गौशाला का सीईओ ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी नंबर-2 एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण, खेत तालाब निर्माण तथा गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण जन अधिकारी उपस्थित रहे ।