गाज़ीपुर: पट्टी चितौली गांव में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता, नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम पंचायत के पट्टी चितौली गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। गांव के लोग उस वक्त सन्न रह गए जब खेत की तरफ से गुजरते समय उन्हें बदबू महसूस हुई... पास जाकर देखा तो चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलते ही रामपुर माझां थानाध्यक्ष अशोक गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।