झांसी: झांसी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, किराना सामान लेकर लौट रहे व्यक्ति की 10 फीट दूर गिरकर हुई मौत, 2 की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | May 5, 2026 झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मड़पुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब युवक दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। मृतक मनमोहन के छोटे भाई भगवतीशरण ने बताया कि मनमोहन अपने चचेरे भाई रामलाल के साथ गुरसरांय सामान लेने गया था।