घंसौर: ग्राम बरेला में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनजागरण अभियान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
Ghansaur, Seoni | Oct 13, 2026 ग्राम बरेला में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनजागरण अभियान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प घंसौर। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम बरेला में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान में महिलाओं, बच्चों, युवाओं, सरपंच, उपसरपंच और पंचगणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर अवैध शराब बेचने वालों को समझाइश दी और बिक्री बंद करने का आग्रह किया।