कन्नौज: पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गांव नौगाई के BSF जवान का निधन, शोक की लहर
जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव नौगाई निवासी 52 वर्षीय विनीत कुमार द्विवेदी पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी BSF में पश्चिम बंगाल के फरक्का 71 बटालियन में तैनात थे।वर्ष 2003 में उनकी जॉइनिंग जम्मू कश्मीर में हुई थी।वर्तमान समय में बांग्लादेश बॉर्डर पर नदी किनारे ड्यूटी के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आगे जिससे उनका निधन हो गया।घटना की सूचना विभाग ने फोन पर दी।