नीट छात्रा की पटना गर्ल्स हॉस्टल में रेप-हत्या मामले में डीजीपी से मुलाकात के बाद मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डीजीपी ने मामले को हत्या मानने के बजाय आत्महत्या बताने का दबाव बनाया। पीड़िता की मां ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय चाहिए, समझौता नहीं।