चायल: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में खेत में करंट लगने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में खेत की ओर गई महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रवीना देवी पत्नी नरेश निवासी रघुनाथपुर पंचभा थाना सैनी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि महिला शनिवार को अपने मायके जीवनगंज घूमने आई थी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे!