सूरजपुर: चंदरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक व्यक्ति गंभीर घायल
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदरपुर में गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो (सीजी 16 सीएल 2431) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को भी चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।