खगौल: दानापुर दियारा का पीपा पुल खुलने के बाद शिक्षकों ने की जहाज सेवा शुरू करने की मांग
दानापुर से दियारा क्षेत्र को जोड़ने वाली पीपा पुल के खुलने के बाद दियारा के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नासरीगंज घाट से जहाज सेवा शुरू करने की मांग की है। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शिक्षकों ने कहा कि जहाज सेवा से दियारा क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंचना अधिक सुरक्षित, सुगम और समय की बचत वाला होता