गोलूवाला पुलिस ने जाखड़ फैक्ट्री के पास गोलूवाला सिहागान से सट्टे की खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की जगमोहन सिंह HC ने मय टीम जाखड़ फैक्ट्री के पास आरोपी मुकेश कुमार निवासी वार्ड एक गोलूवाला को सट्टे की खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू है।