डलमऊ: दीनगंज मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, लगभग आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हुईं
बृहस्पतिवार को समय लगभग 3:00 बजे डलमऊ सलोन मार्ग पर दीनगंज मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।उस पर सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया। जहां पर तीन लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।