मंझनपुर: ख़पटिहा गोराजु में खेत में पिता के साथ सो रहा मासूम, जहरीले जंतु के डंसने से बुझ गया घर का चिराग
खपटिहा गोराजू गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में पिता के साथ सो रहे नौ वर्षीय बालक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। मासूम की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खपटिहा गोराजू निवासी ज्ञानचंद सरोज रविवार रात अपने नौ वर्षीय पुत्र सोनू सरोज के साथ खेत में सो रहा था।