मंझनपुर: करारी में मौत के मुंह से लौटा युवक, डंपर में घुसा बाइक सवार, सिर पिछले हिस्से में फंसा, लोगों ने बचाई जान
करारी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात लगभग 10 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। करारी कस्बे के रिजवी डिग्री कॉलेज के पास एक बाइक सवार युवक पीछे से डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर डंपर के पिछले हिस्से में फंस गया। घटना देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।