उजियारपुर: चांद चोर एनएच28 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल
उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चोर एनएच 28 पर बाइक और साइकिल सवार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई ।इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया इलाज जारी है।