उजियारपुर: उजियारपुर का मूक-बधिर किशोर चार दिनों से लापता, परिवार चिंतित
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैली के एक मूकबधिर किशोर चार दिन बाद भी अपने घर नहीं लौटा है। बताया जाता है कि सुधीर दास का बेटा सरोज दास साइकिल लेकर अपने घर से चार दिन पहले निकला था लेकिन घर नहीं लौटने से घर भी लोग चिंतित हैं। कहीं से उसकी कोई सूचना नहीं मिलने से स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।