जोकीहाट: जोकीहाट में वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में चक्का जाम, सड़क पर उतरे विधायक
वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में विपक्ष के द्वारा संपूर्ण बिहार में आज बंद बुलाया गया था जिसका असर अररिया के जोकीहाट में भी देखने को मिला. जोकीहाट सिलीगुडी मुख्य मार्ग को स्थानीय लोगों ने बंद कर चक्का जाम किया. इस मौके पर जोकीहाट विधायक के शाहनवाज आलम भी मौजूद रहे. जहां सभी लोगों ने एक स्वर में वोटर वेरीफिकेशन का विरोध किया.