देहरादून: दून पुलिस ने नगर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सीनियर सिटीजन्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया, दिया आश्वासन
एसएसपी अजय सिंह के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए दून पुलिस ने नगर व देहात के सभी थाना क्षेत्रों में गोष्ठी का आयोजन किया. इस अवसर पर क्षेत्र में निवासरत सभी सीनियर सिटीजन्स ने गोष्ठी में शिरकत की. इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सीनियर सिटीजन्स की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।