चूरू: केंद्रीय विद्यालय की स्टूडेंट वर्णिका तिवारी ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
Churu, Churu | Jun 29, 2026 चूरू के केंद्रीय विद्यायल की होनहार छात्रा वर्णिका तिवारी ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए केवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट-2026 की 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चूरू जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।