चंदिया: आंधी-तूफान का असर: कौड़िया-अखाड़ार मार्ग पर बांस का पेड़ झुका, राहगीर परेशान
कौड़िया से अखाड़ार सड़क मार्ग पर बीते दिन आए तेज आंधी-तूफान के चलते बांस का एक बड़ा झाड़ सड़क पर झुक गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस वजह से वाहनों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समय रहते संबंधित विभाग से झाड़ हटाकर मार्ग को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है।