चौसंडा गांव में 25 दिन से ठप नल-जल योजना, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
#jansamaseya
परवलपुर थाना क्षेत्र के चौसंडा पंचायत के बबुरबन्ना गांव में नल-जल योजना पिछले 25 दिनों से ठप पड़ी है। मोटर खराब होने के कारण करीब 100 घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को मजबूरन दूसरे के घरों से या गंदे कुएं का पानी पीना पड़ रहा है। इससे गांव में डायरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में पंचायत समिति सदस